Instagram पोस्ट से पैसे कमाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, बहुत ज्यादा फॉलोवर्स की भी जरूरत नहीं - technoUjjwal

 technoUjjwal

Instagram का यूज काफी लोग करते हैं. इसका यूज कई लोग एंटरटेनमेंट, चैटिंग या पैसे कमाने के लिए करते हैं. Instagram के जरिए आप पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बहुत ज्यादा फॉलोवर्स होने की भी जरूरत नहीं है. अगर आपके पास 1,000 फॉलोवर्स भी हैं और उसके साथ आपका एंगजमेंट बढ़िया है तो आप आराम से Instagram से पैसे कमा सकते हैं.

यहां पर आपको Instagram से पैसे कमाने के कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे. इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से Instagram पर एंटरटेनमेंट करने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकेंगे. 

• Also Read :

WhatsApp टिप्स और ट्रिक्स: अब ऐप पर नंबर सेव किए बिना भी भेज सकते हैं मैसेज, इन स्टेप्स को करें Follow 


इसके लिए सबसे पहला तरीका है आप इन्फ्लुएंसर बन जाएं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मतलब आप अपने ऑनलाइन फॉलोवर्स सर्किल पर प्रभाव डाल सकें.

इसे आसान भाषा में समझें तो आपके पोस्ट से अगर आपके हजारों फॉलोवर्स प्रभावित होते हैं तो आप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. इसके जरिए आप किसी ब्रांड के साथ मिलकर उसके प्रोडक्ट को अपने प्रोफाइल से प्रोमोट कर सकते हैं. फॉलोवर्स और एंगजमेंट के हिसाब से पोस्ट का रेट तय होता है. अगर आपके पास काफी फॉलोवर्स और एंगजमेंट काफी अच्छा है तो आपको एक पोस्ट के लिए कई हजार रुपये तक मिल सकते हैं.

इसके अलावा Affiliate मार्केटिंग के जरिए भी पैसे कमाए जा सकते हैं. ये इन्फ्लुएंसर जैसा ही होता है लेकिन Affiliate किसी ब्रांड के लिए ज्यादा कमिटेड होता है. यानी आप अगर Affiliate मार्केटिंग के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको ब्रांड के प्रचार से ज्यादा उसके प्रोडक्ट को बेचने पर फोकस करना होगा.

इसके लिए आपको प्रोडक्ट का लिंक मिलता है. इसे आप पोस्ट करके अपने फॉलोवर्स से उसे खरीदने की अपील कर सकते हैं. हर खरीदारी पर आपको कमीशन दिया जाता है.

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आप अपने फोटो को Instagram पर बेच कर पैसे कमा सकते हैं. इसके अलावा आप इसपर आर्ट इलस्ट्रेशन्स, वीडियो और एनिमेशन, पेटिंग, पिक्चर, सेल्फी और विजुअल कंटेंट के दूसरे फॉर्म को दिखा सकते हैं. इसके लिए आप वॉटरमार्क के साथ अच्छी फोटो को अपलोड कर सकते हैं.

Instagram का यूज करके आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर ट्रैफिक ला सकते हैं. इससे आप वहां पर मौजूद ऐड के जरिए रेवन्यू पा सकते हैं. इसके अलावा आप Instagram पर अपने किसी बिजनेस को भी प्रोमोट कर सकते हैं. इससे आपको बिजनेस में काफी फायदा मिलेगा और इसके लिए ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है.

अगर आप के पास पहले से प्रोडक्ट है तो आप Instagram शॉप टैब का यूज कर सकते हैं. इससे आप इस ऐप के जरिए और भी ज्यादा क्सटमर्स तक पहुंच सकते हैं. शॉपेबल पोस्ट और स्टोरीज फीचर का यूज भी आप कर सकते हैं.

Shoppable posts and Stories से आप प्रोडक्ट टैग्स का यूज करके कैटेलॉग में से वीडियो और इमेज को दिखा सकते हैं. यूजर्स बस एक टैप करके उस आइटम के बारे में जान सकते हैं.

Instagram से पैसे कमाने के लिए आपको बस एक सही प्लानिंग की जरूरत है. इसको लेकर आप प्लान कर सकते हैं कि टारगेट ऑडियंस को एंगेज करने के लिए आप किस तरह क्वालिटी कंटेंट बनाएंगे. इसका सीधा सा फंडा है कि किस तरह आपके अकाउंट की रीच मैक्सिम हो सकें. जैसा की ऊपर बताया गया है आप 1,000 फॉलोवर्स से भी पैसे कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए उनके साथ आपका बढ़िया एंगेजमेंट होनी चाहिए.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !